
Top News 1 September : अगस्त में गर्मी ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड। चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर आज से किसानों का प्रदर्शन। अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती। ट्रंप ने एपल मैप्स से ओंटारिया लेकर का नाम बदलकर लेक अमेरिका करने को कहा। लियोनल मैसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया। 1 सितंबर की बड़ी खबरें :
1901 के बाद भारत में सबसे गर्म रहा अगस्त
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 1901 के बाद से भारत में अगस्त 2026 सबसे गर्म रहा, जिसमें औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टूटा 125 साल का रिकॉर्ड। सितंबर में पूरे देश में कुल मासिक बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है।
चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का मोर्चा
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) पानी और किसानों के कर्जा माफी जैसे मुद्दों को लेकर मंगलवार यानी 1 सितंबर से चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर मोर्चा लगाने जा रहा है। यह 7 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान किसान सेक्टर 48-49 की एयरपोर्ट को जोड़ने वाली रोड को एक तरफ से जाम करेंगे।
अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार को मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें वायरल संक्रमण के साथ शरीर में पानी की गंभीर कमी और किडनी से जुड़ी समस्या बताई गई है। फिलहाल उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। ALSO READ: Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती
एपल मैप्स पर दिखेगा 'लेक अमेरिका'!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल से अपने नक्शे वाले एप में ओंटारियो झील का नाम बदलकर 'लेक अमेरिका' करने को कहा है। ओंटारियो लेक के नाम से जानी जाने वाली यह झील अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य और कनाडा के ओंटारियो प्रांत के बीच है।
मेसी का फुटबॉल से संन्यास
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। अब वह अर्जेंटीना की जर्सी में नजर नहीं आएंगे। मेसी ने इंस्टाग्राम पर अपने इस फैसले का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने स्पेन के खिलाफ अर्जेंटीना की विश्व कप फाइनल में हार के दो दिन बाद ही यह बड़ा कदम उठा लिया था। ALSO READ: फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी ने कहा अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा


