अघोरी ने शमशान से जलते शव का मांस निकालकर खाया, कहा- ‘यह बहुत टेस्टी है’, वीडियो शेयर किया, उज्‍जैन का संत समाज भड़का

अघोरी ने शमशान से जलते शव का मांस निकालकर खाया, कहा- ‘यह बहुत टेस्टी है’, वीडियो शेयर किया, उज्‍जैन का संत समाज भड़का

Aghori

उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट से एक बेहद खौफनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। किन्नर अखाड़े से जुड़ी अघोरी तांत्रिक काली उर्फ नंद गिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह जलती चिता से तलवार के जरिए इंसानी मांस निकालकर खाते हुए नजर आ रही है। वीडियो में तांत्रिक को “यह बहुत टेस्टी है” और “मैं तुम्हारे जीवन से खेलूंगी” जैसी अमानवीय बातें कहते हुए सुना जा सकता है।

इस वीभत्स वीडियो के वायरल होने के बाद आम जनता के साथ-साथ संत समाज में भी भारी आक्रोश है। महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे वैदिक परंपरा और अघोर मर्यादा के खिलाफ बताया है। आक्रोशित लोग अब इस कृत्य को अमानवीय बताते हुए अघोरी तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

वीडियो में खुद को अघोरी और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बताने वाली काली उर्फ नंद गिरी श्मशान घाट में जलती चिता से कुछ निकालकर खाती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद संत समाज और आम लोगों में नाराजगी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया था।

इस वीडियो के बाद इस तरह की तांत्रिक प्रैक्‍टिस को लेकर बहस चल पडी है। इसके बाद उज्‍जैन के संत समाज ने इस अभ्‍यास को अघौर परंपरा में खिलाफ मानते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

क्‍या है वायरल वीडियो में : वायरल वीडियो में महिला यह कहते हुए नजर आती है कि वह चिता से मांस खाएगी। इसके बाद वह हाथ में तलवार लेकर जलती चिता के पास जाती और उसमें से कुछ निकालकर खाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद उज्जैन के साधु-संतों और अघोर परंपरा से जुड़े लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया श्मशान का वीडियो : वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला हाथ में तलवार लिए जलती चिता के पास खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो में वह यह कहती हुई सुनाई देती है कि ‘हम आज इंसान का मांस खाएंगे। इसके बाद वह तलवार की मदद से चिता में से कुछ निकालती है और उसे खाने का दावा करती है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो महिला ने अपने ही इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसके बाद यह तेजी से फैल गया। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक तौर पर स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

संत समाज ने जताया कड़ा ऐतराज : वीडियो के सामने आते ही उज्जैन के साधु-संतों और अघोर परंपरा से जुड़े लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज समेत कई प्रमुख संतों ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है। संतों का स्पष्ट कहना है कि अंतिम संस्कार और शव से जुड़ी एक तय मर्यादा होती है। इस तरह का व्यवहार सनातन धर्म और अघोर परंपरा की मर्यादा के पूरी तरह खिलाफ है।

FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग: संतों का कहना है कि जलते शव का इस तरह अपमान करना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संत समाज ने पुलिस प्रशासन से इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेने, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।