Cyber Crime: कानपुर में ऑनलाइन मैरिज साइट पर शुरू हुई बातचीत शादी के वादे से होते हुए साइबर ठगी के ऐसे जाल तक पहुंच गई, जिसका राज बैंक के मैसेज ने खोला। आरोप है कि युवक ने युवती को खुद को आरएएफ में तैनात बताकर भरोसे में लिया। शादी का झांसा देकर आधार, पैन कार्ड और शैक्षिक दस्तावेज लिए और उसके नाम से तीन बैंक खाते खुलवा दिए। बाद में इन्हीं खातों में साइबर ठगी की रकम का लेनदेन होने लगा। 7 अगस्त को खातों में रकम होल्ड होने का मैसेज आने पर युवती को पूरे मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने सूरज उर्फ रणवीर सिंह, मनीष और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News

