
Top News 25 August : देशभर में प्याज के बढ़ते दामों पर सख्त हुई सरकार। कांदा एक्सप्रेस से बढ़ाई सप्लाई। दिल्ली एनसीआर में लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हो रही है। डाक मतपत्र पर ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से राहत। गालिबाफ ने अमेरिका पर MOU की शर्तों को बार बार तोड़ने का आरोप लगाया। गृहमंत्री अमित शाह का घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस का आरोप। पल पल की जानकारी…
5 शहरों में 35 रुपए किलो 'प्याज'
देश में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच सरकार ने महाराष्ट्र के नासिक से प्रमुख खपत वाले शहरों तक प्याज पहुंचाने के लिए समर्पित रेलवे रेक यानी ‘कांदा एक्सप्रेस’ की सप्लाई बढ़ा दी है। NCCF और NAFED के माध्यम से चेन्नई, मदुरै, दिल्ली, एर्नाकुलम और गुवाहाटी के खुदरा बाजारों में प्याज 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। ALSO READ: Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को भी झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी में मानसून ट्रफ का असर बना रहेगा। यहां भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ALSO READ: Weather Forecast: 25 अगस्त को कौनसे राज्यों में होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी
डाक मतपत्र पर ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से राहत
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डाक मतपत्र से मतदान को प्रतिबंधित करने वाले कार्यकारी आदेश को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ कर दिया। । ट्रंप लंबे समय से डाक मतपत्र मतदान को धोखाधड़ी का जरिया बताते रहे हैं। ट्रंप के कार्यकारी आदेश पर मार्च में हस्ताक्षर किए गए थे। यह उनके प्रशासन से योग्य मतदाताओं की सूची बनाने और अमेरिकी डाक विभाग को केवल उन सूचियों में शामिल लोगों को डाक मतपत्र वितरित करने का आदेश देता है।
ईरान का अमेरिका पर बड़ा आरोप
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोमवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की। इस दौरान गालिबाफ ने अमेरिका की आलोचना करते हु्ए कहा कि अमेरिका ने जून में हुए 14 बिंदुओं वाले एमओयू की शर्तों को बार-बार तोड़ा है। यह समझौता पश्चिम एशिया में जंग खत्म करने और तकनीकी बातचीत के लिए रास्ता बनाने के लिए हुआ था।
शाह का घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस का आदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को घुसपैठ और अवैध आव्रजन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI के अधिक इस्तेमाल पर भी जोर दिया। सम्मेलन में देशभर से करीब 850 अधिकारी शामिल हुए।


