
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक एंबुलेंस ड्राइवर को जहरीले सांप ने डस लिया। जहर का असर इतना तेज था कि 30 एंटी-वेनम इंजेक्शन भी बेअसर साबित हुए। ड्राइवर को बेहोशी में जाने से बचाने के लिए उसके साथियों ने दो घंटे तक उसे लगातार करीब 400 थपकियां मारीं।
मृतक ओवेंद्र (35 वर्ष), मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के बीरपुर का रहने वाला हैं। वह हरदोई के हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एंबुलेंस ड्राइवर है। घटना के समय वह अपने सरकारी क्वार्टर में सा रहा था।
कैसे हुआ हादसा?
रात के समय सोते वक्त एक जहरीले सांप ने ओवेंद्र के बाएं हाथ की उंगली पर डस लिया। सांप के काटने का अहसास होते ही उन्होंने तुरंत अपने सहकर्मी प्रदीप को जगाया। प्रदीप उन्हें फौरन सीएचसी लेकर गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद वे वापस अपने कमरे पर लौट आए।
30 एंटी-वेनम इंजेक्शन भी रहे बेअसर
कमरे पर लौटने के कुछ ही देर बाद ओवेंद्र की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उन्हें चक्कर आने लगे, उल्टियां हुईं और सांस लेने में भारी तकलीफ महसूस होने लगी। हालत गंभीर देख साथी उन्हें तुरंत हरदोई मेडिकल कॉलेज ले गए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने जहर का असर कम करने के लिए उन्हें 30 एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाए, लेकिन इसके बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
होश में रखने के लिए मारी गईं 400 थपकियां
जहर के असर से ओवेंद्र की आंखें बंद हो रही थीं और वे बेहोशी की तरफ जा रहे थे। डॉक्टरों ने चेतावनी दी थी कि अगर वे सो गए, तो उनकी जान को बड़ा खतरा हो सकता है।


