बेटा…गाड़ी टूट जाएगी, हमारे पास पैसे भी नहीं; थार पर चढ़े समर्थकों से बोले BJP सांसद देवेंद्र सिंह

कानपुर देहात में भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली, जिसमें 2 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। रनियां में कुछ समर्थक सांसद की THAR के बोनट पर चढ़ गए। सांसद ने हाथ जोड़कर कहा- “कार टूट जाएगी, मेरे पास पैसे नहीं हैं”, जिसके बाद समर्थक नीचे उतर गए।