
पी वी सिंधु और आयुष शेट्टी वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के चौथे दिन गुरूवार को राउंड ऑफ़ 16 से बाहर हो गए, जबकि ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो भी मिक्स्ड डबल्स से बाहर हो गए। गौरतलब है कि बुधवार को लक्ष्य सेन 92 रैंक के अमेरिकी खिलाड़ी जी टैन से 21-19, 19-21, 17-21 से हारकर बाहर हो गए थे।
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चौथे दिन भारत को पुरुष और महिला सिंगल्स, दोनों में हार का सामना करना पड़ा। आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप का सफ़र प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में खत्म हो गया, जब इंडोनेशिया के अल्वी फरहान ने उन्हें 21-19, 21-11 से हराया। सिंधु भी राउंड ऑफ़ 16 से बाहर हो गईं; वे चीन की वांग झी यी से कड़े मुकाबले में 11-21, 21-15, 17-21 से हार गईं। वांग झी यी ने क्रैम्प्स (मांसपेशियों में ऐंठन) के बावजूद क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई।
दिल्ली में घरेलू दर्शकों के लिए यह दिन निराशाजनक रहा, क्योंकि पीवी सिंधु भी चीन की वांग झी यी से ‘राउंड ऑफ़ 16’ के 88 मिनट चले मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। पांच बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट सिंधु ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन 11-21, 21-15, 17-21 से हार गईं; वहीं वांग ने क्रैम्प्स (मांसपेशियों में ऐंठन) के बावजूद जीत हासिल कर क्वार्टर-फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस हार के साथ ही वर्ल्ड चैंपियनशिप में चीनी खिलाड़ियों के खिलाफ सिंधु का 8-0 का शानदार रिकॉर्ड भी टूट गया।

सिर्फ महिला और पुरुष जोड़ी पहुंची क्वार्टरफाइनल में
महिला डबल्स में घरेलू टीम के लिए खुशी की बात रही, क्योंकि ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी रिन इवानागा और की नाकानिशी को 21-16, 21-12 से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया।इसके अलावा सात्विक सांइराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने मलेशियाई जोड़ी से पहला सेट 21-23 से हारने के बाद दूसरे सेट को 21-19 और तीसरे सेट को 21 -17 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

