
PM Modi Independence Day Speech : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भरता, युवा शक्ति, ऊर्जा सुरक्षा, तकनीक और ‘शक्ति की सप्तधारा’ पर खास जोर दिया। इस दौरान उन्होंन Gen-G और Gen-अल्फा के लिए भी बड़े एलान किए।
1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि एक साल में 1 करोड़ युवाओं को एआई (AI) स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। ALSO READ: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, सप्तधारा से लेकर विजन विकसित भारत 2047 तक का प्रधानमंत्री के भाषण की 10 खास बातें
छात्रों को मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था
पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देशवासियों को संबोधित करते हुए छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था की शुरू करने का भी एलान किया।
स्पोर्ट्स टैलेंट हंट
प्रधानमंत्री ने स्पोर्ट्स टैलेंट हंट की भी घोषणा कर दी है. पीएम ने कहा कि गांवों और शहरों में 5 से लेकर 15 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों के लिए देशव्यापी स्पोर्ट्स टैलेंट हंट अभियान चालाया जाएगा। इस अभियान का लक्ष्य भारत को 2036 ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एक मजबूत 'मेडल पावरहाउस' बनाना है। इस अभियान में चुने गए बच्चों को विश्व स्तरीय कोचिंग, खेल विज्ञान और आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
सिविल डिफेंस में सुधार
पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश की सुरक्षा के लिए नागरिकों को भी आगे लाना है। मैं लाल किले से एलान कर रहा हूं कि हम जल्द ही नागरिक रक्षा (सिविल डिफेंस) का देश में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे, जो आधुनिक चुनौतियों का सामना करेगा। इसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी। ALSO READ: लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा विजन, ‘सप्तधारा’ की 7 शक्तियों से बदलेगा भारत; जानिए क्या हैं ये शक्तियां
न्यूक्लियर एनर्जी को लेकर बड़ा ऐलान
न्यूक्लियर एनर्जी को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए पीएम मोदी कहा कि भारत ने 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा है। अगले 6-7 साल में 5 नए न्यूक्लियर रिएक्टर शुरू किए जाएंगे। आने वाले 7-8 सालों में 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट पर भी काम शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने 'मेड इन इंडिया 6G' को घर-घर तक पहुंचाने और साल 2030 तक 6G तकनीक के विकास में वैश्विक नेतृत्व करने का भी ऐलान किया।
ग्लोबल इनोवेशन हब
PM मोदी ने ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि हमने युवाओं को रिसर्च के नए अवसर दिए हैं। इनोवेशन के लिए एक लाख करोड़ रुपये का फंड बनाया गया है। हमारे प्राइवेट स्टार्टअप्स में 28 साल की औसत उम्र के युवाओं ने अपने ट्रायल सैटेलाइट लॉन्च करके कमाल दिखाया है। उन्होंने कहा कि आप आइडिया लेकर आइए हम संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे।


