राहुल गांधी ने मोदी की विदेश नीति का उड़ाया मजाक, ‘गले मिलने’ पर सियासी बवाल, मेलोनी के जिक्र से BJP नाराज

राहुल गांधी ने मोदी की विदेश नीति का उड़ाया मजाक, 'गले मिलने' पर सियासी बवाल, मेलोनी के जिक्र से BJP नाराज

rahul gandhi with sandeep dixit

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधने के दौरान कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के साथ गले मिलने और जॉर्जिया मेलोनी के संदर्भ वाले मजाक पर सियासी विवाद खड़ा हो गया। BJP नेताओं ने इसे महिला विरोधी टिप्पणी बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। ALSO READ: पीएम रात में नहीं सोते, अमित शाह संसद से भाग गए…राहुल गांधी ने दिखाए तेवर, कहा- हम इनको पागल कर देंगे!

 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि आप अपने दोस्त के घर नहीं जा रहे हो। हिन्दुस्तान का प्रधानमंत्री दोस्ती करने नहीं जाता। उसका काम देश की रक्षा करना होता है। इनके दिमाग में पता नहीं कहां से घुस गया कि वो मेरा दोस्त है और ये गले लगने लगते हैं। पता नहीं इनके दिमाग में ये कैसे घुस गया कि विदेश नीति का मतलब ये होता है।

 

ऐसा कहने के बाद राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को जोर से गले लगाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मोदी जी को लगता है कि विदेश नीति का मतलब यही होता है।

संदीप दीक्षित को याद आई मेलोनी

इसके बाद संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी को टोककर इटली की पीएम मेलोनी का जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा कि एक बात पूछ सकता हूं? फिर आगे कहा, 'मेलोनी समझ कर तो नहीं पकड़ा था।' उनके इस तंज पर हॉल में ठहाके गूंज उठे। राहुल गांधी ने हंसते हुए कहा कि नहीं-नहीं, मैं अभी तक वहां नहीं पहुंचा हूं।

 

क्या बोले हिमंता बिस्वा सरमा?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा, -कांग्रेस का वंशवादी नेतृत्व एक बार फिर शालीनता की सारी हदें पार कर गया है। एक मित्र देश का नेतृत्व करने वाली महिला राष्ट्राध्यक्ष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जबकि मंच और दर्शकों में मौजूद महिलाएं भी इस पर हंसती नजर आईं। यह सिर्फ राजनीतिक शालीनता का उल्लंघन नहीं है, बल्कि भारत के विदेश संबंधों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी है। जब महिलाओं के प्रति अनादर मनोरंजन का जरिया बन जाए, तो यह उस संस्कृति के बारे में बहुत कुछ कहता है, जिसे बढ़ावा दिया जा रहा है। शर्मनाक। निंदनीय।

वानति श्रीनिवासन भी नाराज

बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन ने लिखा, 'आलोचना करना हर राजनीतिक दल का अधिकार है, लेकिन महिलाओं का अपमान करना और सार्वजनिक जीवन को भद्दे मज़ाक तक सीमित कर देना सही नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का मजाक उड़ाना, जबकि कांग्रेस के नेता साथ में हंस रहे हों, राजनीतिक परिपक्वता की गंभीर कमी को दिखाता है।'