झारखंड बंद का असर: ABVP का विधानसभा घेराव, रांची में टायर जलाकर प्रदर्शन; कई कार्यकर्ता हिरासत में

jharkhand bjp protest

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा ने झारखंड बंद का आहवान किया। इस बीच एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के घेराव का एलान किया है। नारेबाजी करते कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का मुक्की के बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। ALSO READ: झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सियासी संग्राम, संसद में NDA का प्रदर्शन; राहुल गांधी से मांगा जवाब

 

राजधानी रांची में बंद का व्यापक असर दिखाई दे रहा है। न्यूक्लियस मॉल के पास बंद समर्थकों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात व्यवस्था पर असर पड़ा है। भाजपा और एबीवीपी के प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

सच्चाई को लाठी डंडो से छुपाना चाहती है सरकार 

झारखंड में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार सच्चाई को लाठी डंडो से छुपाना चाहती है। बच्चों की एक ही मांग है कि CBI जांच कराओ। जो दोषी होंगे पकड़े जाएंगे। जो दोषी नहीं होंगे वे छूट जाएंगे। सरकार अपनी हठ पर अड़ी है कि बच्चों की मांग को मानने के लिए तैयार नहीं है। बच्चों के आवाज को लाठी डंडे से दबाना चाहती है। लाठी डंडे से किसी की आवाज नहीं दबती है। आवाज और बढ़ेगी। आंदोलन झारखंड के गांव-गांव तक पहुंचेगा। ALSO READ: Jharkhand Student Protest : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज, CM हेमंत सोरेन बोले- 'बातचीत से सुलझाएंगे मामला'

 

अर्जुन मुंडा की प्रदेश वासियों से अपील

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में छात्रों के साथ हुए अन्याय, नियुक्ति प्रक्रियाओं में अनियमितताओं और लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि छात्रों के अधिकार, भविष्य और झारखंड के हित में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद कर बंद का समर्थन करें।

 

झारखंड में PSC-SSC में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। लाठीचार्ज के बाद भी छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। वे अब इस मामले में सीधे मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत की मांग कर रहे हैं।