TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

electric scooter

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री ने जुलाई 2026 में नया रिकॉर्ड बनाया है। Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में देश में पहली बार इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 2 लाख यूनिट के पार पहुंच गई। इस दौरान कुल 2,04,362 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई, जो जुलाई 2025 में बिके 1,08,516 यूनिट के मुकाबले 88.3 फीसदी ज्यादा है।

ALSO READ: Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

जून 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की 1,94,963 यूनिट बिकी थीं। ऐसे में जुलाई में बिक्री में महीने-दर-महीने 4.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुल दोपहिया वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की हिस्सेदारी भी बढ़कर 11.2 फीसदी हो गई।

ALSO READ: Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

TVS ने बनाया दबदबा

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में TVS Motor Company ने अपना दबदबा कायम रखा। कंपनी ने जुलाई 2026 में 55,499 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे। जुलाई 2025 में कंपनी की बिक्री 23,592 यूनिट थी। इस तरह सालाना आधार पर TVS की बिक्री में 135.2 फीसदी की जबरदस्त वृद्धि हुई। TVS ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में 27.2 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की, जो कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा बाजार हिस्सेदारी है। कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में iQube और Orbiter जैसे मॉडल शामिल हैं।

 

Bajaj दूसरे नंबर पर

 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री में Bajaj Auto 45,613 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही। कंपनी ने जुलाई 2025 में 20,557 यूनिट की बिक्री की थी। इस तरह Bajaj की सालाना बिक्री में 121.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई। Bajaj भारतीय बाजार में Chetak EV इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों के साथ बेचती है।

 

Ather की बिक्री में 70 फीसदी से ज्यादा उछाल

Ather Energy 30,357 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। जुलाई 2025 में कंपनी ने 17,834 यूनिट बेची थीं। यानी सालाना आधार पर Ather की बिक्री में 70.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कंपनी भारत में 450 और Rizta सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है।

 

Hero Vida चौथे और Ola पांचवें नंबर पर

 

Hero MotoCorp की Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज ने जुलाई में 22,900 यूनिट की बिक्री दर्ज की। पिछले साल इसी महीने 10,835 यूनिट बिकी थीं। इस तरह कंपनी की बिक्री में 111.3 फीसदी की सालाना वृद्धि हुई। Ola Electric 14,106 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही। हालांकि, कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 23.5 फीसदी की गिरावट आई। जुलाई 2025 में Ola ने 18,450 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे थे।

इन कंपनियों की भी बढ़ी बिक्री

Greaves Electric Mobility ने Ampere इलेक्ट्रिक स्कूटरों के दम पर जुलाई 2026 में 10,125 यूनिट की बिक्री की। कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 137.3 फीसदी की वृद्धि हुई। इसके अलावा River Mobility ने 5,954 यूनिट और BGauss Auto ने 5,518 यूनिट की बिक्री की। अन्य इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों की कुल बिक्री 14,290 यूनिट रही।