LIVE: झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन, CM सोरेन ने बनाई 4 सदस्यीय कमेटी

ranchi student protest

Latest News Today Live Updates in Hindi : झारखंड में गुरुवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए झारखंड CM हेमंत सोरेन ने 4 मंत्रियों की कमिटी बनाई। पल पल की जानकारी…

-उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है।

-हरिद्वार के कई इलाकों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

-दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।  

-ओडिशा: भारी बारिश के बाद पुरी नगरपालिका के कुछ इलाकों में जलभराव हुआ।

झारखंड के रांची में JPSC, JSSC CGL और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। बिरसा फिजिकल एकेडमी के तहत झारखंड पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का एक समूह प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में आया है। प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए झारखंड CM हेमंत सोरेन ने 4 मंत्रियों की कमिटी बनाई।

झारखंड में JPSC, JSSC CGL और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामले में 5 और गिरफ्तार।