Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
        स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
        Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
        Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
        ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
        Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
        CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
        इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता
        • Latest News
          दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
          स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
          Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
          Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
          ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
          Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
          CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
          इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता

        ONGC Q1 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 112% बढ़ा, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का फायदा मिला

        ONGC Q1 Results: सरकारी महारत्न कंपनी ONGC ने जून तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 112.3% बढ़कर ₹17,034 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹8,024 करोड़ था। यह बाजार के अनुमान ₹13,787 करोड़ से काफी ज्यादा रहा। तिमाही आधार पर भी मुनाफा करीब 156% बढ़ा है।

        रेवेन्यू और ऑपरेटिंग कमाई में जोरदार उछाल

        जून तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन ग्रॉस रेवेन्यू 45.2% बढ़कर ₹46,460 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले यह ₹32,003 करोड़ था। कंपनी ने इस तिमाही में ₹22,848 करोड़ का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही प्री-टैक्स प्रॉफिट (PBT) भी दर्ज किया। यह भी बाजार के अनुमान से बेहतर रहा। EBITDA मार्जिन 35.3% से बढ़कर 61% हो गया। इससे साफ है कि कंपनी की ऑपरेटिंग कमाई मजबूत रही।

        कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से फायदा

        कंपनी की कमाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल के बेहतर दाम रहे। नॉमिनेटेड क्रूड ऑयल का रियलाइजेशन 50.4% बढ़कर 99.45 डॉलर प्रति बैरल हो गया। रुपये में यह 66.5% बढ़कर ₹9,419 प्रति बैरल पहुंच गया।

        इसके अलावा नए गैस कुओं से ₹3,998 करोड़ का रेवेन्यू मिला। इससे APM गैस के मुकाबले कंपनी को ₹1,897 करोड़ की अतिरिक्त कमाई हुई। ONGC के नॉमिनेशन गैस पोर्टफोलियो में नई गैस की हिस्सेदारी करीब 38% रही।

        प्रोडक्शन पर रहा दबाव

        तेल और गैस का प्रोडक्शन लगभग पिछले तिमाही जितना ही रहा। हालांकि, कुछ तकनीकी दिक्कतों का असर पड़ा। KG-98/2 ब्लॉक में चुनौतियां रहीं। खराब मौसम भी बाधा बना। कुछ पाइपलाइन प्रोजेक्ट में देरी हुई। कुछ कुएं भी कुछ समय के लिए बंद रहे।

        कंपनी को उम्मीद है कि DUDP, TSP और DSF जैसी परियोजनाओं में काम तेज होने के बाद उत्पादन में सुधार आएगा।

        ₹40,000 करोड़ का निवेश जारी

        ONGC ने कहा कि वह अपने वेस्टर्न ऑफशोर कारोबार में ₹40,000 करोड़ का निवेश जारी रखेगी। कंपनी इस प्रोजेक्ट पर bp के साथ काम कर रही है। फोकस उत्पादन बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर है। कंपनी को उम्मीद है कि इसका फायदा FY28 से मिलना शुरू होगा।

        ONGC के शेयरों का हाल

        ONGC का शेयर मंगलवार को 0.04% की गिरावट के साथ 241.90 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 9.38% गिरा है। वहीं, 1 साल में इसने करीब 3% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 3.04 लाख करोड़ रुपये है।

        ONGC देश की सबसे बड़ी तेल और प्राकृतिक गैस खोजने वाली कंपनी है। देश में निकलने वाले कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का बड़ा हिस्सा इसी कंपनी से आता है।

        *ANI से इनपुट के साथ

        Q1 Results: सरकारी कंपनी घाटे से मुनाफे में लौटी, रेवेन्यू 46% बढ़ा; फोकस में रहेगा स्टॉक

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        IndiGo की 20वीं सालगिरह पर बड़ा ऑफर, 20 हजार लोगों को मिलेगा फ्लाइट का फ्री टिकट! जानें कैसे उठाएं स्कीम का फायदा
        Best Agrolife Share: 3 दिन में 36% उछला एग्रोकेमिकल स्टॉक, दमदार रिजल्ट से निवेशकों में खरीदने की होड़
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार? जानिए मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा और ‘चोपड़ा पूजन’ से जुड़ी ये दिलचस्प कहानी
        • स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को भूखा मारा:केन्या में धर्मगुरु दोषी करार; जंगल से 400 से ज्यादा शव मिले
        • Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के 75वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म, मंगलवार को कमाई में आया 121% का उछाल, जानें अब तक का पूरा कलेक्शन
        • Jio Platforms IPO: इश्यू का QIB हिस्सा सिर्फ 28 मिनट में लगभग 2 गुना भरा, निवेश के पहले जानिए 10 अहम बातें
        • HD Fire Protect IPO Listing: 23% प्रीमियम पर शुरुआत, फिर चंद पलों में शेयर 9% ​फिसला
        • Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई समेत इन शहरों की कीमतें देखें
        • ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया 90 लाख का बिजनेस एम्पायर, ये है केरल की शिजे का बिजनेस आइडिया
        • Currency Check : रुपए में लगातार 8वें सेशन में तेजी कायम, डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त के साथ 94.78 पर खुला
        • CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन
        • इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता भरपाई करेंगे:हिंसक प्रदर्शन पर ₹21 लाख जुर्माना, 5 साल तक जेल; लूटपाट-आगजनी के बाद नए नियम लागू
        • इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता भरपाई करेंगे:हिंसक प्रदर्शन पर ₹21 लाख जुर्माना, 5 साल तक जेल; लूटपाट-आगजनी के बाद नए नियम लागू
        • Share Market Rise: शेयर बाजार में तूफानी तेजी: इन 2 वजहों से सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,100 के पार
        • LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?
        • Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        • कैंसर मरीजों के परिवारों को खिलाते हैं मुफ्त खाना | Vanakkam Anna Foundation | Chattisgarh | Raipur
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        11:06 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 29°C
        clear sky
        40 %
        1016 mb
        4 mph
        Wind Gust: 5 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 40% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 37% 1015 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 43% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
        स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
        Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
        Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
        ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
        Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
        CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
        इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार