Stock Market Live Update: बाजार लगाएगा आज तेजी की छलांग, गिफ्ट निफ्टी दे रहा गैप-अप ओपनिंग के संकेत

Stock Market Live Update: क्रूड में नरमी से गिफ्ट निफ्टी का जोश हाई है। गिफ्ट निफ्टी 125 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं US फ्यूचर्स भी ऊपर है। 4.74 परसेंट तक जाने के बाद US बॉन्ड यील्ड नरम पड़ी है और यह 4.7 के नीचे फिसली है। इधर शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भी रौनक दिखी। हालांकि एशिया दबाव में नजर आ रहा है। कोस्पी 5 परसेंट तो जापान का बाजार निक्केई 3 परसेंट नीचे फिसला है।

रविवार को ट्रंप के यह कहने के बाद कि उन्होंने ईरान के खिलाफ़ तय हमले रद्द कर दिए हैं, तेल की कीमतों में गिरावट आई। तेहरान और मध्य पूर्व के दूसरे देशों ने उनसे हमले न करने का अनुरोध किया था ताकि दोनों पक्ष किसी समझौते पर पहुंच सकें।

ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित समझौते में “होरमुज़ जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ़ होरमुज़) को तुरंत, पूरी तरह और हर तरह से खोलने” का प्रावधान होगा और इससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े खतरे का भी समाधान होगा। ब्रेंट क्रूड की कीमत $3.52 गिरकर $84.41 प्रति बैरल हो गई, जबकि U.S. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत $3.49 गिरकर $81.18 हो गई।