जिसे 11 टीमें ढूंढती रहीं, उसका 24 दिन पहले हो चुका था अंतिम संस्कार, कानपुर पुलिस की बड़ी चूक ने खड़े किए कई सवाल

Kanpur Police Negligence:कानपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस आलू कारोबारी देवेश शुक्ला की तलाश में पुलिस की 11 टीमें लगातार दबिश दे रही थीं, उसी कारोबारी का 24 दिन पहले अज्ञात शव मानकर अंतिम संस्कार कराया जा चुका था। दो थानों के बीच समन्वय की कमी और रिकॉर्ड का मिलान न होने से यह गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।