शादीशुदा से प्यार में मिली मौत! अधेड़ का अपहरण कर हत्या, 20 घंटे शव कार में लेकर घूमे फिर जंगल में फूंका

उरई में एक अधेड़ को अगवा कर हत्या के बाद आरोपी 20 घंटे शव लेकर घूमते रहे। इसके बाद शव को जंगल में फूंक दिया। आधी रात के वक्त हमीरपुर के जंगल में 40 लीटर डीजल डालकर शव जलाया गया था। दो 50-50 हजार के इनामी दंपति गिरफ्तार किए गए।