
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी करीब एक फीसदी तक लुढ़क गए। कच्चे तेल के दामों में तेज उछाल और बैंक शेयरों में भारी बिकवाली इसकी मुख्य वजह रही। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92 प्रतिशत लुढ़ककर 76755.05 अंक पर बंद हुआ, कारोबार के दौरान एक समय यह 828.92 अंक लुढ़ककर 76641.19 अंक पर आ गया था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79 प्रतिशत टूटकर 23996.25 अंक पर आ गया।
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.26 लाख रुपए प्रति किलो बिक रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में प्रमुख रूप से गिरावट आई।
ALSO READ: Share Bazaar लगातार दूसरे दिन टूटा, Sensex 238 अंक लुढ़का, Nifty में भी आई गिरावट
मानक सूचकांक पर पूरे सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। वैश्विक तेल मानक, ब्रेंट क्रूड की कीमत 4.68 प्रतिशत चढ़कर 95.27 डॉलर प्रति बैरल हो गई। एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्की और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे।
ALSO READ: Share Bazaar में बंपर उछाल, Sensex 965 अंक उछला, Nifty भी 24300 के पार
इससे पहले यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31 फीसदी लुढ़ककर 77470.11 पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21 फीसदी टूटकर 24187.70 के स्तर पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 1121 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

