
भारतीय स्कूटर बाजार में जून 2026 के दौरान शानदार तेजी देखने को मिली। इस महीने देश के टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों की कुल 6,36,315 यूनिट्स बिकीं, जो जून 2025 की 4,60,440 यूनिट्स की तुलना में 38% अधिक हैं। हालांकि बिक्री के मामले में Honda Activa ने एक बार फिर पहला स्थान बरकरार रखा, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की तेजी ने बाजार में नया मुकाबला खड़ा कर दिया है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले एक-दो वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर पारंपरिक पेट्रोल स्कूटरों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। फिलहाल पेट्रोल स्कूटर भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिक रहे हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की वृद्धि दर कहीं अधिक तेज है।
ALSO READ: Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं
Honda Activa रही नंबर-1
Honda Activa की जून 2026 में 2,18,932 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में 19% अधिक है। टॉप-10 स्कूटरों की कुल बिक्री में अकेले Activa की हिस्सेदारी एक-तिहाई से ज्यादा रही। विशेषज्ञों के अनुसार Activa की लोकप्रियता के पीछे इसकी भरोसेमंद परफॉर्मेंस, बेहतर माइलेज, मजबूत रीसेल वैल्यू और Honda का व्यापक सर्विस नेटवर्क प्रमुख कारण हैं।
TVS Jupiter दूसरे नंबर पर
TVS Jupiter ने 1,36,805 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 27% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं Suzuki Access ने 63,121 यूनिट्स बेचकर तीसरा स्थान हासिल किया और इसकी बिक्री में 22 प्रतिशत की वृद्धि रही।
इलेक्ट्रिक स्कूटरों की शानदार छलांग
जून 2026 में सबसे बड़ी बढ़त TVS iQube ने दर्ज की। इसकी बिक्री 47,331 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले 232 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा Bajaj Chetak की 40,376 यूनिट्स बिकीं और इसने 126 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की। एक्सपर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल, बेहतर बैटरी तकनीक और इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ते भरोसे से इन स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है।
अन्य प्रमुख स्कूटरों का प्रदर्शन
TVS Ntorq – 37,762 यूनिट्स (65 प्रतिशत वृद्धि)
Ather Rizta – 24,742 यूनिट्स (97 प्रतिशत वृद्धि)
Yamaha Ray – 22,782 यूनिट्स (60 प्रतिशत वृद्धि)
Suzuki Burgman Street – 22,454 यूनिट्स (43 प्रतिशत वृद्धि)
Hero Destini 125 – 22,010 यूनिट्स (9 प्रतिशत वृद्धि)

