
यूक्रेन के ओडेसा (Odesa) बंदरगाह से 19 जुलाई की शाम रवाना हुए एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल है। इस घटना की पुष्टि भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने की है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, एमवी गोल्डन लियो (MV Golden Leo) नामक जहाज पर हमले के समय कुल 17 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे।
मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। सरकार ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायल भारतीय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाना, नागरिक चालक दल की जान जोखिम में डालना तथा समुद्री व्यापार और नौवहन की स्वतंत्रता में बाधा पहुंचाना बेहद निंदनीय है और इससे बचा जाना चाहिए।ALSO READ: jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही
यूक्रेन का दावा- रूसी क्रूज मिसाइलों से हुआ हमला
यूक्रेनी अधिकारियों का दावा है कि रूस ने ब्लैक सी (Black Sea) में क्रूज मिसाइलों से जहाज पर हमला किया। यूक्रेन की नौसेना के मुताबिक, गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले एमवी गोल्डन लियो पर तीन क्रूज मिसाइलें दागी गईं, जिससे जहाज में आग लग गई।
ALSO READ: CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ
जहाज में भारत और सीरिया के चालक दल के सदस्य मौजूद थे और यह मकई (Corn) लेकर रवाना हुआ था। यूक्रेन के समुद्री बंदरगाह प्राधिकरण के अनुसार, रातभर चले सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में 9 चालक दल के सदस्य और एक समुद्री पायलट की मौत हुई, जबकि 8 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। LSEG के आंकड़ों के अनुसार, इस जहाज का स्वामित्व मुंबई स्थित Ocean Grace Shipping Ltd के पास है।
ब्लैक सी में बढ़ा तनाव
ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर के अनुसार, इस महीने रूसी हमलों में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक बच्चे समेत पांच लोगों की जान चली गई। हाल के सप्ताहों में रूस और यूक्रेन दोनों ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं, जिससे ब्लैक सी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है।
Our statement on attacks on commercial vessel – MV GOLDEN LEO
https://t.co/rhM365hrWJ pic.twitter.com/UMfD7qmT53
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) July 20, 2026
भारत ने की हमले की कड़ी निंदा
विदेश मंत्रालय के बयान में कहा कि भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है और दोहराता है कि कमर्शियल शिपिंग (व्यावसायिक जहाजों) को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिक क्रू सदस्यों की जान जोखिम में डालना, या नेविगेशन और व्यापार की आजादी में बाधा डालना निंदनीय है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।

