
भारतीय कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस पहले भी और इस सीरीज में संदेह के घेरे में रही है। पहले एकदिवसीय मैच में उन्होंने नाबाद 80 रन जरूर बनाए थे लेकिन उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण ड्रेसिंग रुम जाना पड़ा। लॉर्ड्स में कल इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान चौका मारते हुए यह चोट फिर उभर गई और कुछ ही ओवर बाद वह पगबाधा आउट हो गए। हालांकि फिलहाल उनका ध्यान गेंदबाजों की फिटनेस पर है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि इस मैच के पावरप्ले में हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया और हमें वापसी का मौका नहीं दिया।
“इंग्लैंड के खिलाफ मिली 27 रनों की हार के बाद शुभमन गिल ने कहा कि 45वें ओवर तक हम पूरी तरह मुकाबले में थे। लेकिन आख़िरी तीन ओवरों में हमने बहुत ज़्यादा रन दे दिए और वहीं से मैच हमारे हाथ से निकल गया। हमारी योजना थी कि 40 ओवर तक विकेट बचाकर रखें, ताकि अंत में लक्ष्य का पीछा कर सकें। साथ ही हम यह भी नहीं चाहते थे कि रन रेट बहुत ज़्यादा बढ़ जाए। पावरप्ले के बाद हमारी कोशिश थी कि 6 से 6.5 रन प्रति ओवर की रफ़्तार से बल्लेबाजी करें और आख़िरी 10 ओवरों में 10 रन प्रति ओवर के हिसाब से लक्ष्य हासिल करें।
Shubhman gill is talking about fitness of players while he is getting retired hurt every single game from 3.
Iron man. pic.twitter.com/hqbNgCevo8
— CricAbhi (@CricCrazyAbhay) July 20, 2026
उन्होंने कहा कि सकारात्मक बात यह रही कि लगभग सभी बल्लेबाजो ने रन बनाए। लेकिन इस मैच में हमने पहले पावरप्ले में अच्छी गेंदबाज़ी नहीं की। इंग्लैंड ने वहीं मौक़े का पूरा फ़ायदा उठाया और हमें वापसी का मौका नहीं दिया। डेथ ओवरों में उन्होंने बुहत अधिक रन बना लिए। रोहित और विराट ने वर्षों से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। आज रोहित ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे मैं बहुत खुश हूं। आखिर में पिच धीमी हो गई थी और बल्लेबाजी आसान नहीं थी, लेकिन उन्हें खेलते देखना किसी आनंद से कम नहीं था।”

