
दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके आज से भूख हड़ताल पर बैठ गए। जब वे अनशनस्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तभी एक महिला ने उन पर स्याही फेंक दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। ALSO READ: सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?
घटना के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे अभिजीत दिपके पर एक महिला ने हमला कर दिया, जिसने उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी। यह घटना तब हुई जब वे प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे। पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन वे कौन लोग हैं जो बार-बार ऐसी हरकतों को अंजाम दे रहे हैं?
Abhijeet Dipke, who was protesting at Jantar Mantar, was attacked by a woman who threw ink on his face.
This happened while he was addressing the protesters.
Protesting is everyone's right in a democracy, but who are the people who are repeatedly perpetrating such acts? pic.twitter.com/VvuAnt0xug
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 18, 2026
सोनम का अनशन जारी
अभिजीत दिपके ने कहा कि नीट मामले में अब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही CJP अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेगी। सोनम की पत्नी गीतांजली ने कहा कि अगर सोनम यात्रा में शामिल नहीं भी हुए तो मैं उनको रिप्रेजेंट करते हुए उस यात्रा को लीड करूंगी। उन्होंने साफ कहा कि सोनम का अनशन अभी खत्म नहीं हुआ है।
सोनम को राहुल का समर्थन
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, मोदी सरकार के मूल सिद्धांत 'असत्य' और 'हिंसा' हैं। सोनम वांगचुक जी जब अहिंसक भूख हड़ताल पर थे, तब उन्हें जंतर-मंतर से हटाना गलत है। पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्याएं भारत के भविष्य के लिए बेहद गंभीर मुद्दे हैं। कोई भी ताकत भारत के छात्रों को और हममें से जो लोग उनसे प्यार करते हैं और उन पर विश्वास करते हैं, उन्हें इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती।
गौरतलब है कि 20 दिन से जंतर मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस ने आज दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पार्टी ने प्रदर्शनकारियों से जल्द ही जंतर मंतर खाली करने को कहा है। हालांकि वहां अभी भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं।

