अब फीते से नहीं, इन तकनीक से होगी जमीनों की पैमाइश; एक दिन में निपटेंगे 10 मामले

जमीनों की पैमाइश अब फीतों की जगह अत्याधुनिक रोवर तकनीक के माध्यम से की जाएगी। इससे काम में पारदर्शिता व समय की बचत होगी। लंबे समय से चल रहे जमीनों के विवाद भी हल होंगे। इस विधि से एक दिन में करीब 8 से 10 मामले सुलझेंगे।