
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को दोनों देशों के रिश्तों में ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। ऑकलैंड में उन्होंने 9 महीने में हुए इस समझौते, UPI सहयोग और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य साझा किया। ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया से भारत को मिलेगा यूरेनियम, PM मोदी और अल्बानीज के बीच कई बड़े समझौते; रक्षा से लेकर ऊर्जा तक बढ़ी साझेदारी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड ने सिर्फ 9 महीने के रिकॉर्ड समय में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है, जो अपने आप में एक उपलब्धि है। यह समझौता दोनों देशों के बिजनेस के लिए मार्केट एक्सेस, इन्वेस्टमेंट, सर्विस और टेक्नोलॉजी में नए दरवाजे खोलेगा।
In our Free Trade Agreement, we have given importance to Māori businesses.
By adding our shared values, we can create a new model of inclusive and sustainable trade.
I suggest that together we make an ambitious business roadmap.
– PM @narendramodi
Watch full video:… pic.twitter.com/1Xh6hP3HRs
— BJP (@BJP4India) July 11, 2026
उन्होंने ऑकलैंड में कहा कि भारत में, हमने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को अपने शासन की नींव बनाया है। भारत अब केवल एक बाजार नहीं, बल्कि वैश्विक विकास का मजबूत लॉन्चपैड है। उन्होंने 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य तय करने की बात कही है। ALSO READ: 'ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत', मेलबर्न में भारतीयों से बोले पीएम मोदी; टॉप-3 इकोनॉमी बनने का दोहराया लक्ष्य
पीएम मोदी ने फिनटेक के क्षेत्र में हम भारत के UPI और न्यूजीलैंड के भुगतान प्रणाली को जोड़ने पर आगे बढ़ रहे हैं। कृषि, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण में हमने सहयोग का एक मजबूत खाका बनाया है। इसका लाभ हमारे किसानों और पशु पालकों को मिलेगा। पारंपरिक चिकित्सा में न्यूजीलैंड और भारत दोनों की समृद्ध और जीवंत परंपराएं हैं।
उन्होंने कम समय में समझौते को अंतिम रूप देने के लिए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा लेकर आई है।
???????????????????????????? ???????????????????????????????? ???????????????????????????? ???????? ????????????????????’???? ???????????????????????? ????????????????????????????.
PM Shri @narendramodi was accorded a ceremonial Guard of Honour during his official welcome at Government House in Auckland, New Zealand.
Watch. pic.twitter.com/kLtJhKvQ6g
— BJP (@BJP4India) July 11, 2026
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में गवर्नमेंट हाउस में उनके आधिकारिक स्वागत के दौरान औपचारिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।

