Share Bazaar में बड़ा उछाल, Sensex 828 अंक उछला, Nifty भी 24200 के पार

Indian stock market surged for second consecutive day

Share Market Update News : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी मजबूती जारी है। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 827.57 अंक यानी 1.08 फीसदी के उछाल के साथ 77569.39 पर पहुंच गया, तो वहीं एनएसई का निफ्टी भी 244.10 अंक यानी 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 24206.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। इससे पहले यानी गुरुवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 238.22 अंक (0.31%) की बढ़त के साथ 76741.82 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 80.75 अंक (0.34%) चढ़कर 23962.80 पर आ गया।

 

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी मजबूती जारी है। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 827.57 अंक यानी 1.08 फीसदी के उछाल के साथ 77569.39 पर पहुंच गया, तो वहीं एनएसई का निफ्टी भी 244.10 अंक यानी 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 24206.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।

ALSO READ: Share Bazaar में लौटी रौनक, Sensex 238 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी

कारोबार के दौरान शेयर बाजार में दिनभर काफी उतार-चढ़ाव रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.40 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.55 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली, जिनमें क्रमशः 3.49 फीसदी और 3.03 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद आईटी, मेटल, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

एचडीएफसी लाइफ, अडाणी एंटरप्राइजेज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एक्सिस बैंक, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयर टॉप पर रहे। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भी घरेलू बाजार में तेजी आई। ब्रेंट कच्चा तेल 0.30 फीसदी गिरकर 76.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

ALSO READ: Share Bazaar में लगातार 5वें दिन तेजी, Sensex 77400 के पार, Nifty में भी जबरदस्त उछाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए, वहीं शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक गिरावट के साथ समाप्त हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 532.86 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

ALSO READ: लगातार चौथे दिन Share Bazaar में उछाल, Sensex 77000 के पार, Nifty में भी जोरदार तेजी

इससे पहले यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में एक दिन की भारी गिरावट के बाद फिर से रौनक लौटी। सप्ताह के चौथे दिन कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 238.22 अंक (0.31%) की बढ़त के साथ 76741.82 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 80.75 अंक (0.34%) चढ़कर 23962.80 पर आ गया। इससे पहले यानी बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए थे।