
Share Market Crash : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर खत्म होने संबंधी एलान के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स 1646 और निफ्टी 512 अंक टूटा। क्रूड ऑयल में 5% से ज्यादा का उछाल आया।
सभी सेक्टर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बैंक और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। ALSO READ: 3 साल में ब्लू चिप शेयरों ने किया निराश! TCS, Infosys, ITC समेत कई दिग्गजों का रिटर्न कमजोर
भारतीय शेयर बाजार निवेशक आज सुबह से ही मुनाफा वसूली कर रहे थे। 1 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 77,600 था। कुछ ही देर में यह 900 अंक गिर गया। दोपहर 2.26 बजे बीएसई का सेंसेक्स 1,646 अंकों की गिरावट के साथ 76,534 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 512 अंक गिरकर 23,887 पर आ गया।
क्रूड की कीमतों में भारी उछाल
कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 5.58 फीसदी उछाल के साथ 78.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया वहीं WTI क्रूड 5.99 फीसदी उछलकर 74.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। साथ ही रुपए में कमजोरी, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और बढ़ती ग्लोबल अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमत 68.21 डॉलर प्रति बैरल थी। ALSO READ: Share Bazaar में तेजी पर लगा विराम, Sensex 104 अंक टूटा, Nifty में भी आई गिरावट
क्या है अंतरराष्ट्रीय बाजारों का हाल?
वैश्विक बाजारों में भी बिकवाली का दौर जारी है। अमेरिका शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5.35 फीसदी और जापान का निक्कई इंडेक्स 2.11 फीसदी गिर गया।
क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो के साथ बैठक में ईरान के साथ जारी सीजफायर के खत्म होने का ऐलान किया है। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो समझौता कर लो, वरना अमेरिका ईरान के अहम ठिकानों को तबाह कर सकता है। ट्रंप के इस बयान पर ईरान ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर धमकियों की भाषा जारी रही तो किसी अंतिम समझौते पर बातचीत संभव नहीं होगी।

