
भले ही श्रेयस अय्यर ने लेग स्पिनर रवि विश्नोई का बचाव किया हो लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से उनका अंतिम ग्यारह से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की चार विकेट से हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 17वें ओवर में 29 रन लुटाने वाले स्पिनर रवि बिश्नोई का बचाव किया।
इंग्लैंड को आखिरी चार ओवर में 49 रन की जरूरत थी लेकिन बिश्नोई ने 17वें ओवर में दो नॉ बॉल के साथ 29 रन लुटा दिये और मैच पूरी तरह से भारत के हाथ से निकल गया।इससे पहले विश्नोई ने अपने स्पैल की पहली ही गेंद नो बॉल की थी।चार ओवर में बिना विकेट लिए 60 रन खर्च करने के बाद उनकी टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं।
ट्रेंट ब्रिज की परिस्थितियों को देखते हुए बिश्नोई का अंतिम एकादश में शामिल होना मुश्किल माना जा रहा है। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है। स्विंग और पिच से अतिरिक्त हरकत हासिल करने की उनकी क्षमता उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा से बेहतर विकल्प बनाती है, जिनकी ‘बैक-ऑफ-द-लेंथ’ गेंदें टी20 क्रिकेट में अपेक्षाकृत आसान साबित होती हैं।
A day to forget for Ravi Bishnoi.
He went for 29 runs in an over and also became the first spinner from a full member team to bowl three no-balls in a T20I.#ENGvIND pic.twitter.com/005fxlp7ja
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 4, 2026
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पिछले मैच में शुरुआती ओवर में दो विकेट समेत कुल तीन विकेट झटके थे, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक द्वारा उनके एक ओवर में बनाए गए 27 रन भी भारत की हार का बड़ा कारण बने। इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया था।
टीम के मुख्य गेंदबाज को मैच के अंतिम लम्हों पर कंधो पर चोट लगी थी लेकिन फिर भी अर्शदीप ने 19वां ओवर पूरा किया। टीम प्रबंधन की निगाह उनकी चोट पर भी होगी अगर ऐअर्शदीप सिंह फिट नहीं होते हैं तो प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका मिल सकता है।

