
भारत श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त को गाले में खेलेगा। इस सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त को कोलंबो के स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमों को अपने बचे 9 मैचों में से 7 मैच जीतने है। इस लिहाज से यह सीरीज बहुत अहम हो जाती है।
India tour of Sri Lanka dates out. pic.twitter.com/1QW4rLXljp
— Sahil Malhotra (@Sahil_Malhotra1) July 2, 2026
भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में 9 मैचों में 4 जीत और 4 हार मिली है और एक मैच ड्रॉ हुआ है। इस कारण भारत का जीत प्रतिशत अंक तालिका में 48.15 है और वह पांचवे स्थान पर है। वहीं श्रीलंका छठवें स्थान पर है और उसका जीत प्रतिशत 44.44 है। श्रीलंका की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है और उसको पहले टेस्ट में पारी की हार मिली है।
भारत चाहेगा कि यह 2 टेस्ट जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ घसियाली पिच के लिए गुंजाइश रखे। अगर न्यूजीलैंड में सीरीज हार भी जाते हैं तो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारत को अपने घर में खेलनी है। हालांकि घर पर भी भारत का रिकॉर्ड हाल में बहुत अच्छा नहीं रहा है।
Test victories for New Zealand and West Indies sees changes on the updated #WTC27 standings
Full standings https://t.co/TJt9cbipMe pic.twitter.com/DqOo8tkTRn
— ICC (@ICC) June 30, 2026
वहीं श्रीलंका के लिए एक और हार फिर भले ही वह कैरिबियाई दौरे पर हो या फिर भारत के खिलाफ टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर कर देगी। इस कारण यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है।
भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय श्रीलंका की स्पिन की मुफीद पिचें है। अगर इस दौरे पर टीम को जीत की आशा रखनी है तो स्पिन कोच साइराज बहुतुले को काफी काम करने होंगे।

