Antyodaya Card Holders : अंत्योदय राशन कार्डधारकों के लिए राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी चल रही है। प्रस्तावित नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब अंत्योदय कार्ड पर भी प्रति कार्ड के बजाय प्रति यूनिट के हिसाब से राशन दिया जाएगा। इससे कानपुर जिले के करीब 63 हजार अंत्योदय कार्डधारक परिवार प्रभावित होंगे। हालांकि, फिलहाल इस नई व्यवस्था को लागू करने का आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन आदेश को लेकर बाजार में चर्चा जोर पर है।
Latest News

