21 राज्यों में बारिश-तूफान, दिल्ली में 4 जुलाई तक मानसून की दस्तक, यहां लू का अलर्ट

rain alert in 22 states

Weather Updates 29 June : मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश और महाराष्‍ट्र समेत 21 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में गंभीर लू चलने की चेतावनी दी गई है।

देश में कितने चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय?

उत्तर तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण अभी भी सक्रिय है और समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर भी समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण कमजोर हुआ है। ALSO READ: Top News : सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में PM मोदी, असम में बाढ़ का कहर

 

दिल्ली में कब आएगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। यूपी के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। यह 4 जुलाई को दिल्ली में दस्तक दे सकता है। 5-6 दिन के बाद मानसून की बारिश होने के साथ गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी जुलाई के पहले हफ्ते में मानसूनी बारिश हो सकती है।

 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

महाराष्‍ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, केरल और तमिलनाडु  में भी आज बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29 जून को तेज बारिश होने का अनुमान है।

 

मुंबई, गोवा में भारी बारिश 

कोंकण, गोवा और मुंबई सहित पश्चिमी भारत के तटीय इलाकों में मानसून सक्रिय है। मुंबई में भारी बारिश की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंधेरी में सब वे डूब गया तो पनवेल में सड़के लबालब है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

असम में बाढ़ से हाल बेहाल

असम और उसके पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। राज्य के छह जिलों में 22,000 से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने से ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। ALSO READ: गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

edited by : Nrapendra Gupta