
टी-20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर श्रेयस अय्यर ने बेलफास्ट में मेजबान टीम आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 15वें कप्तान बने श्रेयस अय्यर ने कहा कि मौसम के मुताबिक किसी भी टीम का गेंदबाजी करना ज्यादा मुफीद होता।
Here is how #TeamIndia lines up for the 1️st T20I against Ireland
Updates https://t.co/gdoXw2dAKR#IREvIND pic.twitter.com/H5nvE6XpQE
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
भारत के अंतिम एकादश में कोई भी खिलाड़ी पदार्पण नहीं कर रहा है इसका मतलब है कि वैभव सूर्यवंशी को अभी अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ेगा। वहीं आयलैंड भी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। कप्तान टकर ने कहा कि वह भी गेंदबाजी ही चुनते। आयरलैंड की ओर से भारतीय मूल के खिलाड़ी जय मुंडा टी-20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करेंगे।
भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 वॉशिंगटन सुंदर, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रसिद्ध कृष्णा
आयरलैंड: 1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कान टकर (कप्तान), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलेनी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 लियम मक्कार्थी, 9 मैथ्यू हम्फ़्रीज़, 10 जय मूंद्रा, 11 मैट होलार्ड

