100 से ज्यादा महिला क्रिकेटर्स है Trolling से परेशान, ICC के बचाव कार्यक्रम से जुड़ी

 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सोशल मीडिया मंचों पर ‘Trolling’ के बचाव से जुड़े ‘Player Protection Programme’ में 100 से अधिक महिला क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है।ICC ने इसके लिए कृत्रिम मेधा Artificial Intelligence से संचालित ‘Moderator’ Freedom to hear के साथ साझेदारी की है जिसने मौजूदा महिला T20I विश्वकप के दौरान लगभग 60,000 ‘हानिकारक सामग्री’ को हटाया है।ICC ने एक विज्ञप्ति में कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत से अब तक 50 से अधिक नए खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘यह सेवा ICC के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है। ICC Women T20I World Cup 2026 में भाग ले रही 12 में से सात टीम की खिलाड़ी इससे जुड़ी हैं। इसके अलावा अंपायर और प्रसारकों ने भी पंजीकरण कराया है।’’

टी20 विश्व कप के पहले सप्ताह के बाद इस ‘टूल’ ने लगभग 250,000 टिप्पणियों की समीक्षा की और लगभग 60,000 हानिकारक सामग्री को हटा दिया।ICC ने कहा, ‘‘बार-बार अपराध करने वालों में से 2,000 से अधिक लोगों की गतिविधियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिए गए और 370 उपयोगकर्ताओं को ब्लॉक कर दिया गया।’’

भारत की बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में कहा, ‘‘ सोशल मीडिया मेरे लिए दुनिया भर में दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों के साथ बातचीत करने का अच्छा मंच साबित हो सकता है लेकिन यह ट्रोलिंग के कारण विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के लिए मुसीबत भी बन गया है।’’उन्होंने कहा, ‘‘‘इस बारे में खुलकर बात करना और समस्या का समाधान ढूंढना महत्वपूर्ण है, इसीलिए मैंने आईसीसी के ‘प्लेयर प्रोटेक्शन प्रोग्राम’ में पंजीकरण कराया।’’