
Weather Update 30 September: देश के 13 राज्यों में अगले 2-3 दिन में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की विदाई के लिए हालात अनुकूल हो सकते हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग (IMD) ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 30 सितंबर से उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में और 2 अक्टूबर, 2026 से मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की बहुत संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तथा असम और मेघालय में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
Latest satellite animation pic.twitter.com/SsRVNUIDuV
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 30, 2026
अगले 2-3 दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों, पूरे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की और वापसी के लिए हालात अनुकूल होने की संभावना है।
Daily Weather Briefing (30-09-2026)
Conditions are likely to become favourable for further withdrawal of southwest monsoon from remaining parts of…
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 30, 2026
बंगाल की खाड़ी से आए मौसम सिस्टम और उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। बिहार में 30 सितंबर को भी कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में आसमान साफ नजर आ रहा है।
चंपारन में 4 तटबंध टूटे
नेपाल में भारी बारिश के कारण गंडक नदी में आए फ्लैश फ्लड से चंपारण तटबंध 10 घंटे में चार जगह टूट गया। इससे पश्चिम चंपारण से सारण तक कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। बागमती और कोसी के बढ़ते जलस्तर से दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर भी प्रभावित हैं। बाढ़ की वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।


