Weather Update : दिल्‍ली से मुंबई तक बारिश का कहर, 23 राज्यों में IMD का अलर्ट

Rain havoc from Delhi to Mumbai, IMD issues alert for 23 states

Weather Update News : महाराष्‍ट्र, गुजरात, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। अगले 2 से 3 दिन में मानसून पूरे देश को कवर कर सकता है। मौसम विभाग ने आज 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में आज रेड और कुछ इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में अचानक बाढ़, नदियों के उफान और इमारतों के ढहने जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। राजस्थान में कई जगह पर भारी बारिश हुई और राज्य में बारिश का दौर अभी कुछ दिन जारी रहने का अनुमान है।

 

दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट

महाराष्‍ट्र, गुजरात, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। अगले 2 से 3 दिन में मानसून पूरे देश को कवर कर सकता है। मौसम विभाग ने आज 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में आज रेड और कुछ इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में कई जगह पर भारी बारिश हुई और राज्य में बारिश का दौर अभी कुछ दिन जारी रहने का अनुमान है।

ALSO READ: महाराष्ट्र में बाढ़ का खौफनाक मंजर! HPCL प्लांट से 3000 गैस सिलेंडर नदी में बहे

गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से ली स्थिति की जानकारी

असम कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। गुजरात के सूरत शहर में पिछले 24 घंटों में 358 मिमी बारिश हुई, जिससे कई इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारी बारिश से प्रभावित राज्यों की स्थिति की जानकारी लेने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

ALSO READ: Weather Update : मानसून का कहर : महाराष्‍ट्र, गुजरात और राजस्थान में कई शहर पानी-पानी, IMD ने फिर जारी किया अलर्ट

कैसा है महाराष्ट्र का हाल?

महाराष्ट्र में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई स्थानों पर जलभराव तथा भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। नासिक में गोदावरी नदी उफान पर है। मुंबई में भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और कई इलाकों में पानी भर गया। पालघर के वसई-विरार क्षेत्र में जलभराव के कारण गुजरात की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

Rain havoc from Delhi to Mumbai, IMD issues alert for 23 states

मध्य प्रदेश के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, रतलाम, राजगढ़, आगर-मालवा, शिवपुरी, टीकमगढ़, दतिया और निवाड़ी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां पर अति तीव्र बारिश (115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक) की चेतावनी दी गई है। हिमाचल के मंडी सहित कई जिलों में जमकर बारिश हुई, जिसके कारण भूस्खलन होने से पठानकोट-मंडी हाईवे सहित 26 मार्ग बाधित हो गए। पद्धार में लोगों के घरों में पानी घुस गया। वहीं जलभराव के कारण कई घरों का संपर्क भी कट गया।

ALSO READ: Weather Update : इन राज्यों में आगे बढ़ा मानसून, यहां बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, कैसा है मुंबई का हाल?

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के नोएडा-गाजियाबाद समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश में अगले तीन-चार दिन मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। मौसम विभाग ने आज लखनऊ से आगरा और वाराणसी तक लगभग पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है।