Stocks to Buy: शेयर बाजार में फिलहाल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने 4 कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी का अनुमान दिया है। इनमें Sagility, Petronet LNG, Prestige Estates Projects और Time Technoplast शामिल हैं। इन शेयरों में 27% से 51% तक तेजी की गुंजाइश बताई गई है।
Sagility
हेल्थकेयर सर्विस कंपनी Sagility को लेकर Motilal Oswal का रुख पॉजिटिव है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹54 का टारगेट दिया है। ₹42.50 के मौजूदा भाव से इसमें करीब 27% तेजी की गुंजाइश बनती है। हेल्थकेयर ऑपरेशंस और आउटसोर्सिंग कारोबार से कंपनी को फायदा मिल सकता है। नए क्लाइंट और क्रॉस-सेलिंग से भी आगे रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद है।
Petronet LNG
ऑयल एंड गैस कंपनी Petronet LNG पर Motilal Oswal ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस ₹362 रखा है। ₹283.40 के मौजूदा भाव से इसमें करीब 28% तेजी की गुंजाइश है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कोच्चि टर्मिनल की बढ़ती क्षमता, GJCU और ग्रिड कनेक्टिविटी से कंपनी के कारोबार को फायदा मिल सकता है।
Prestige Estates
रियल एस्टेट कंपनी Prestige Estates Projects के शेयर पर Motilal Oswal ने Buy कॉल बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने ₹1,830 का टारगेट तय किया है। ₹1,471 के मौजूदा भाव से यह करीब 24% ऊपर है। कंपनी के नए प्रोजेक्ट लॉन्च और मजबूत प्री-सेल्स से ग्रोथ को सपोर्ट मिल रहा है। 2QFY27 में तीन प्रोजेक्ट लॉन्च किए गए हैं। बेंगलुरु में मांग भी मजबूत बनी हुई है।
Time Technoplast
प्लास्टिक प्रोडक्ट कंपनी Time Technoplast के शेयर में ब्रोकरेज को अच्छी तेजी की गुंजाइश दिख रही है। Motilal Oswal ने ₹280 का टारगेट दिया है और Buy रेटिंग रखी है। मंगलवार को शेयर ₹185.07 पर बंद हुआ। इस भाव से करीब 51% का संभावित अपसाइड बनता है। मजबूत रेवेन्यू, मार्जिन और प्रॉफिट ग्रोथ से कंपनी को फायदा मिल सकता है। FY27 में भी ग्रोथ और मार्जिन में सुधार की उम्मीद है।
Stock in Focus: सोलर कंपनी को ₹2025 करोड़ का ऑर्डर, राजस्थान में बनाएगी 500 MW का प्रोजेक्ट
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

