
INDvsSL 2 टेस्ट की 3 पारियों में 3 शतक लगाने वाले सोनल दिनूशा ने भारतीय गेंदबाजों के सामने अंगद का पैर जमा लिया और 2 टेस्ट में तीन शतक लगा डाले। कोलंबो टेस्ट में भारतीय गेंदबाजो के सामने दोनों पारियों में उन्होंने शतक जमाया पहली पारी में उन्होंने 102 रन बनाए। आज 7 रनों के सांयकाल निजी स्कोर पर खेलने उतरे सोनल दिनूशा ने पहले सत्र में अर्धशतक और तीसरे सत्र में शतक जमा लिया।
ऐसा प्रदर्शन करके सोनल दिनूशा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। किसी भी दो टेस्ट में तीन शतक जमाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बने। ऐसा पहले भारत के खिलाफ 1997 में अरविंद डिसिल्वा ने किया था।साल 2022 के बाद यह पहली बार है जब भारत के खिलाफ किसी बल्लेबाज ने दोनों पारियों में शतक लगाया हो।
A HISTORIC CLUB – SONAL DINUSHA IS HERE TO STAY pic.twitter.com/ddNwZiHL0C
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 27, 2026
सोनल दिनूशा ने 2 टेस्ट की सीरीज में न्यूनतम स्कोर 84 रनों का रहा है। यह ही वह पारी थी जब वह शतक नहीं लगा सके। सोनल दिनूशा ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में भी शतक लगाकर भारतीय टीम को फॉलोऑन नहीं देने दिया था हालांकि कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में उनका यह प्रयास विफल गया।सोनल दिनूशा पहली बार भारत के सामने खेल रहे हैं और वह 3 टेस्ट शतक लगा चुके हैं। ट्रेविस हेड को इतने शतक लगाने के लिए भारत के खिलाफ 4 सीरीज खेलनी पड़ी थी।
सोनल दिनूशा ने कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन भी अपना शतक पूरा किया और पांचवे दिन भी यह बताता है कि उनकी फिटनेस किस स्तर की है। अपने इस प्रदर्शन के कारण वह इस भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन कर उभरे हैं। दो पारियों में दो शतक लगाने के कारण वह मैन ऑफ द मैच के हकदार बन गए हैं।

