Scorpio बनी फ्लाइंग कार, अटल टनल के पास हुआ भयानक हादसा, देखें दर्दनाक वीडियो

scorpio

हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान के एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि 3  अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी इलाकों में सावधानीपूर्वक और निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने की अपील की है। यह हादसा अटल टनल के उत्तरी पोर्टल के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार महिंद्रा स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी और निर्माणाधीन पुल से टकरा गई।

ALSO READ: सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद वाहन सड़क से उछलकर निर्माणाधीन पुल पर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दुर्घटना में राजस्थान के एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ALSO READ: ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने के साथ बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।