PM मोदी से मिलना चाहते हैं अरविंद केजरीवाल, पत्र लिखकर आखिर क्‍यों मांगा समय?

Arvind Kejriwal wants to meet Prime Minister Narendra Modi

Arvind Kejriwal News : E-20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्‍होंने अपने पत्र में मांग की है कि E-20 और सामान्य पेट्रोल, दोनों का विकल्प उपलब्ध कराया जाए और E-20 पेट्रोल सस्ता किया जाए। पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का समय भी मांगा है, ताकि वे जनता के अनुभवों और तकनीकी समस्याओं को विस्तार से बता सकें। E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ते विवाद के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज 'स्टॉप E20 पेट्रोल' अभियान भी शुरू किया।

 

PM मोदी से इसलिए मिलना चाहते हैं केजरीवाल

E-20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्‍होंने अपने पत्र में मांग की है कि E-20 और सामान्य पेट्रोल, दोनों का विकल्प उपलब्ध कराया जाए और E-20 पेट्रोल सस्ता किया जाए। पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का समय भी मांगा है, ताकि वे जनता के अनुभवों और तकनीकी समस्याओं को विस्तार से बता सकें।

ALSO READ: जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

केजरीवाल ने लोगों से की यह अपील

उन्होंने कहा, मैं जनता के बीच गया हूं और उनकी समस्याएं सुनी हैं। साथ ही केजरीवाल ने लोगों से E-20 से जुड़ी समस्याओं के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील भी की है। केजरीवाल ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की और कहा कि वह जंतर-मंतर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे।

ALSO READ: ED की रेड पर भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- BJP जॉइन करो या जेल जाओ, भाजपा ने किया पलटवार

वाहन के माइलेज को लेकर की यह मांग

केजरीवाल ने संसद के मानसून सत्र में INDIA गठबंधन के साथ E-20, NEET और अन्य मुद्दों पर संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ने की बात भी कही। केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में लोग ई20 पेट्रोल से नाराज हैं। वाहन मालिकों का कहना है कि ई20 भरने के बाद माइलेज काफी कम हो गया है और इंजन के पार्ट्स खराब हो रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि माइलेज कम होने के कारण वाहन के दाम भी कम होने चाहिए।

ALSO READ: E20 पेट्रोल पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- इथेनॉल से मुझे कोई निजी फायदा नहीं, वाहन खराब होने के आरोप भी खारिज

केजरीवाल ने शुरू किया 'स्टॉप E20 पेट्रोल' अभियान

E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज 'स्टॉप E20 पेट्रोल' अभियान भी शुरू किया। उन्होंने कहा कि लोग StopE20petrol.com पर जाकर हस्ताक्षर करके सरकार से अपील और शिकायत कर सकते हैं।

ALSO READ: E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को विकल्प दे और उनकी चिंताओं का सम्मान करे। पिछले दिनों उन्होंने इसकी घोषणा की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की परेशानियों को नज़रअंदाज़ कर रही है और उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है।