नीट छात्रा आर्या सिंह पहुंचीं हाईकोर्ट, NTA के फैसले को चुनौती, केंद्र सरकार को भी बनाया पार्टी

नीट के रीएग्जाम के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में रही कानपुर की छात्रा आर्या सिंह अब हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। कुछ घंटे के अंदर ही आर्य़ा सिंह का नंबर दो बार बदल दिया गया था। इसके खिलाफ एनटीए में शिकायत की तो उनके दावों को खारिज कर दिया गया था।