LIVE: रांची में छात्रों का मार्च, एंबुलेंस से विधानसभा के लिए निकले देवेंद्र महतो

LIVE: Latest News Today Live Updates in Hindi : झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का विधानसभा मार्च शुरू। प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पल पल की जानकारी… 

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में भी बारिश का दौर जारी। असम में बाढ़ से अब तक 100 से ज्यादा की मौत हो गई। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। 

झारखंड में आज आंदोलनकारी छात्र विधानसभा का घेराव करेंगे। इस मार्च को लेकर रांची में पुलिस अलर्ट मोड में है। अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है। छात्रों को रोकने के लिए कटिलें तारों की बैरिकैडिंग की गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई भाजपा नेताओं को घर में नजरबंद किया गया।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की है।पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा के लिए छात्रों का मार्च शुरू। विधानसभा के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई।विधानसभा मार्च कर रहे छात्रों को पुलिस ने रोका। पुलिस ने पहली बैरिकैडिंग के पास छात्रों को रोका। धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्र।

-रांची में छात्रों का विधानसभा के लिए शांतिपूर्ण मार्च।

-एंबुलेंस से विधानसभा के लिए निकले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो।

छात्रों के समर्थन में भाजपा का राँची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर जोरदार धरना-प्रदर्शन जारी है, जिसमें छात्रों के मुद्दे पर उनकी सरकार से जवाबदेही और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है।