LIVE: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, ट्रंप बोले- अमेरिका मदद के लिए तैयार

Latest News Today Live Updates in Hindi : भूकंप के 2 भयानक झटकों से वेनेजुएला में भारी तबाही। इस दर्दनाक हादसे में करीब 10,000 लोगों के मारे जाने की आशंका है। पल पल की जानकारी…

-वेनेजुएला में गुरुवार सुबह 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए। राजधानी कराकस समेत कई शहरों में भारी तबाही हुई है। हजारों इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचा और 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। सरकार ने देश में आपातकाल घोषित कर राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

-जापान के उत्तरी हिस्से में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके टोक्यो समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। दहशत के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान या सुनामी की सूचना नहीं है। ALSO READ: भूकंप के भयानक झटकों से थर्राया वेनेजुएला, भारी तबाही, 10000 से ज्यादा की मौत!

आपातकाल की बरसी पर पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, आपातकाल का विरोध करने वालों को नमन। लोकतंत्र को बुरी तरह कुचला गया था।

-वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला में मौतों की संख्या विनाशकारी। अमेरिका मदद के लिए तैयार। 

-भूकंप के बाद वेनेजुएला के सभी एयरपोर्ट बंद।