चमोली में बादल फटने से कानपुर में बाढ़ का खतरा, उफनाई गंगा ने बढ़ाई टेंशन

चमोली में फटे बादल से कानपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हरिद्वार बैराज पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई, जिसके बाद से रिजर्व में रखा पानी लगातार बैराज से छोड़ा जा रहा है। हरिद्वार का पानी 15 अगस्त तक कानपुर पहुंच जाएगा।