यूपी के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू का अलर्ट, 30 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

मानसून की कमजोर सक्रियता के चलते उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।