
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कोचिंग-कम-गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 13 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। मृतकों में बच्चे बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा रद्द कर लखनऊ वापस आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में किसी को बख्क्षा नहीं जाएगा। जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद बड़े पैमाने पर रेस्क्यू और राहत अभियान चलाया गया।
जानकारी के अनुसार आग संस्थान की इमारत के भीतर लगी और देखते ही देखते तेजी से फैल गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां, पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव एवं निकासी अभियान शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
#WATCH | Aligarh: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “I have just received information regarding an incident in Lucknow. Some children have been caught in a fire incident there, resulting in their tragic deaths. While the administration is engaged in relief operations, this… pic.twitter.com/ia8hE9YGqf
— ANI (@ANI) June 22, 2026
घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कोचिंग-कम-गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 13 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। ????https://t.co/H9DkCv5U0A#lucknow #fire #aliganj #coaching #video pic.twitter.com/xJ2IxOP0C5
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) June 22, 2026
उन्होंने अधिकारियों से फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हाईअलर्ट पर रहने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
PM Modi anguished by the loss of lives in a fire accident in Lucknow, Uttar Pradesh, announces ex-gratia of Rs 2 lakh to the next of kin of each deceased and Rs 50,000 to the injured pic.twitter.com/u9nKkvd8tp
— ANI (@ANI) June 22, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अग्निकांड पर दु:ख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak breaks down as he speaks on the Lucknow coaching institute fire incident.
He says, “I have seen 14 bodies with my own eyes.” pic.twitter.com/WuLhFpXIUw
— ANI (@ANI) June 22, 2026
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के मुताबिक अग्निकांड में 12 से 13 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है। Edited by : Sudhir Sharma

