
वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर की क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रघुवंशी ने रविवार को भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए ट्राई-सीरीज़ फाइनल में यह उपलब्धि हासिल की। केवल 15 साल की उम्र में सूर्यवंशी ने मात्र 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया और 2005 से कायम श्रीलंका के काउशल्या वीररत्ने का 12 गेंदों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
श्रीलंका ए द्वारा पहले गेंदबाजी चुनने के बाद ओपनिंग करने उतरे वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने 11 गेंदों के इस विस्फोटक क्रम में (4, 4, 4, 6, 6, 0, 6, 4, 4, 6, 6) रन बनाते हुए रिकॉर्ड अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने तेज़ बल्लेबाजी जारी रखी और 29 गेंदों में 94 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 324.14 रहा।
हालांकि वह शतक के करीब पहुंचकर आउट हो गए, लेकिन तब तक भारत ए ने 132 रन बना लिए थे और श्रीलंकाई गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ चुके थे। यह प्रदर्शन उनके शानदार महीने को और खास बनाता है। हाल ही में उन्हें भारत की पुरुष क्रिकेट टीम में चुना गया था और वे अब आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और 2026 एशियन गेम्स के लिए टीम का हिस्सा हैं। Edited by : Sudhir Sharma

