
ग्वालियर के डबरा के छीमक में में आज कुशवाहा समाज समिति छींमक द्वारा भगवान लव-कुश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य चल समारोह और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाह ने भगवान लव-कुश की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण व विशेष पूजा-आरती की।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हमारे आराध्य देवों और महापुरुषों की शिक्षाओं को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार ने समय-समय पर ऐतिहासिक प्रयास किए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा कुशवाहा समाज को मुख्यधारा से जोड़ते हुए मंत्री, विधायक और सांसद टिकट देकर सुशोभित व नेतृत्व प्रदान किया है।

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती को पूरे देश में समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लेकर पूरे कुशवाह समाज को गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही भावी पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए महात्मा ज्योतिबाराव फुले जी और माता सावित्रीबाई फुले जी की पावन जीवनी को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल कराया है।


