खरगे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली…

खरगे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली...

Mallikarjun kharge

देश में राजनीतिक पारा लगातार हाई है और पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की सत्ताधारी पार्टी पर बेहद गंभीर और तीखे आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अब सवालों के जवाब देने के बजाय सीधे दमन और हिंसा का सहारा ले रही है। ALSO READ: जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

 

खरगे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली! मोदी जी की भाजपा, लोगों के सवालों से इतना घबरा गई है कि “नाराज फूफा”, “दिमाग़ी नक्सल” और “आंदोलनजीवी” जैसे अपशब्द भी अब फीके पड़ रहे हैं। तानाशाह BJP-RSS सीधे Violence पर उतारू है। 

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मंत्री युवा को थप्पड़ मार रहे हैं। अमित शाह की निगरानी में जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज हुआ। उससे पहले किसानों को मोदी मंत्री पुत्र ने गाड़ी से कुचला। केंद्रीय मंत्री ने ‘गोली मारो, ___ कहा’। किसान आंदोलन में रबर बुलेट चली, 750 किसानों की जान गई। गुजरात के ऊना में दलितों पर कोड़े बरसाए, पर न्याय अब तक नहीं मिला।

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि सत्ता का अहंकार जब चरम पर होता है तो जनता का सार्वजनिक दमन और अपमान आदत बन जाती है। BJP-RSS वाले केवल नीतियों से ही लोकतंत्र नहीं कुचल रहे, अब लाठी-डंडे तान कर जनता पर सीधे प्रहार कर रहे हैं। ALSO READ: चुनाव आयोग की बैठक में क्या-क्या हुआ, CEC के साथ दिखे दोनों चुनाव आयुक्त, SIR को लेकर कई बड़े फैसले

 

गौरतलब है कि मुख्‍य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर उठे सवालों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में ठनी हुई है। विपक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है तो सत्ता पक्ष उनके बचाव में खड़ा है।