CTET 2026: सीटेट आवेदन करेशन विंडो आज से खुली, यहां जानें अपनी जानकारी एडिट करने के सभी स्टेप्स

CTET 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 7 सितंबर को 22वें अतिरिक्त सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोल दी है। इस परीक्षा के लिए अपने आवेदन फॉर्म जमा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर इसमें सुधार कर सकते हैं। सीबीएसई सीटेट 2026 आवेदन करेक्शन विंडो 10 सितंबर, 2026 तक खुली रहेगी। अगर कोई उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में दी गई अपनी जानकारी में बदलाव करना चाहते हैं, तो वे उसे बदल सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि, जिन आवेदकों ने बढ़ी हुई आवेदन प्रक्रिया के दौरान सीटेट परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था और जिन्होंने अपना फॉर्म पहले जमा किया था, वे डेडलाइन के अंदर अपने एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। ध्यान रहे, एक बार करेक्शन विंडो बंद होने के बाद, किसी भी कैंडिडेट को किसी भी हालत में बदलाव करने की इजाजत नहीं होगी। परीक्षा कराने वाली संस्था ने सीटेट 2026 के लिए परीक्षा की संशोधित तारीख अभी घोषित नहीं की है।

सीबीएसई ने उन उम्मीदवारों के लिए 25 अगस्त से 1 सितंबर, 2026 तक आवेदन खिड़की फिर से खोली थी, जो पहले की पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान अपना आवेदन फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे। शुरुआती पंजीकरण विंडो 11 मई से 10 जून, 2026 तक खुली थी।

सीटेट करेक्शन विंडो 2026: बदलाव करने के स्टेप्स

सीटेट आवेदन फॉर्म में बदलाव कैसे एडिट करें, इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स देखें।

  • ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • अब, होमपेज पर, “CTET Sep 2026 करेक्शन विंडो” पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद, लॉगिन ऑप्शन चुनें।
  • अब, स्क्रीन पर दिखाए गए अनुसार अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी बदलाव करें।
  • बदलाव हो जाने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को सेव करें और सबमिट करें।

फॉर्म सबमिट करने से पहले आपके द्वारा किए गए सुधार जरूर चेक कर लें क्योंकि इसके बाद कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।