ONGC Chairman Race: रंजीत रथ समेत 7 नाम शॉर्टलिस्ट, इस हफ्ते हो सकता है इंटरव्यू

ONGC Chairman Race: सरकारी तेल और गैस कंपनी ONGC के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर की तलाश तेज हो गई है। मौजूदा CMD अरुण कुमार सिंह का कार्यकाल 7 दिसंबर 2026 को खत्म होगा। इससे पहले सरकार ने नए प्रमुख के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

18 अगस्त को 18 उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग हुई थी। इसके बाद 7 नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इनका इस हफ्ते सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी के सामने दूसरे दौर का इंटरव्यू हो सकता है।

रंजीत रथ भी दौड़ में

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों में Oil India के CMD रंजीत रथ भी शामिल हैं। 54 साल के रथ को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वह दूसरी बार ONGC के शीर्ष पद के लिए कोशिश कर रहे हैं।

पिछले साल भी उनका नाम शॉर्टलिस्ट हुआ था। तब सरकार ने अरुण कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया था।

कौन-कौन शॉर्टलिस्ट हुआ?

रंजीत रथ के अलावा ONGC Videsh के MD राजर्षि गुप्ता, ONGC के टेक्नोलॉजी और फील्ड सर्विसेज डायरेक्टर विक्रम सक्सेना और स्ट्रैटेजी एवं कॉरपोरेट अफेयर्स डायरेक्टर सत्यम कुमार दौड़ में हैं।

इनके अलावा OVL के ऑपरेशंस डायरेक्टर दुलाल हलदर, MRPL के डायरेक्टर (फाइनेंस) देवेंद्र कुमार और Indian Oil के डायरेक्टर (मार्केटिंग) एसपी श्रीवास्तव भी शॉर्टलिस्ट हुए हैं।

उम्र सीमा को लेकर सवाल

सरकार ने इस बार ONGC CMD पद के लिए उम्र सीमा में एक बार छूट दी है। 7 दिसंबर 2026 को 59 साल की उम्र पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे।

हालांकि, राजर्षि गुप्ता के शॉर्टलिस्ट होने पर सवाल उठ रहे हैं। 7 दिसंबर को उनकी उम्र करीब 59 साल 5 महीने होगी। अगर उनकी नियुक्ति होती है, तो कुछ उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को चुनौती दे सकते हैं।

दिसंबर में खत्म होगा सिंह का कार्यकाल

अरुण कुमार सिंह दिसंबर 2022 में ONGC के CMD बने थे। पिछले साल उन्हें एक साल का एक्सटेंशन मिला था। अब उनका कार्यकाल 7 दिसंबर को खत्म होगा।

नए चेयरमैन के सामने ONGC के तेल और गैस उत्पादन को बढ़ाने की चुनौती होगी। साथ ही नई ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी कंपनी को आगे बढ़ाना होगा।

Stocks to Buy: ये 5 शेयर दे सकते हैं 73% तक रिटर्न, ब्रोकरेज ने खरीदने की सलाह दी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।