Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है। शुक्रवार को नेपाल में बाढ़ को लेकर नया अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि तिब्बत की तरफ एक और झील टूट गई है, जिसके बाद पानी का बहाव बढ़ने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

ALSO READ: Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

तिब्बत में फिर टूटी झील, बढ़ा खतरा

 

नए अलर्ट के मुताबिक तिब्बत की तरफ से पानी का बहाव एक बार फिर बढ़ रहा है। इससे नेपाल के सीमावर्ती और निचले इलाकों में बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा पैदा हो गया है। नेपाली पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

 

धडिंग जिले में पुलिस लगातार लोगों को संवेदनशील इलाकों से हटाने में जुटी है। स्थानीय लोगों से घरों का जरूरी सामान और खाने-पीने की वस्तुएं लेकर ऊंचे और सुरक्षित इलाकों की ओर जाने की अपील की जा रही है।

ALSO READ: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 5 साल पूरे, 12 से 53 पाठ्यक्रमों तक पहुंची शैक्षिक यात्रा

लोगों से आसपास के लोगों को भी अलर्ट करने की अपील

 

प्रशासन की ओर से लगातार बाढ़ को लेकर घोषणाएं की जा रही हैं। लोगों से कहा गया है कि वे खुद सुरक्षित स्थान पर जाने के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी खतरे की जानकारी दें और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने में मदद करें।

पहले ही हो चुकी है भारी तबाही

 

यह नया अलर्ट ऐसे समय आया है जब नेपाल में पहले आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान जारी था। ताजा खतरे को देखते हुए बचाव एवं राहत टीमों को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है और कुछ स्थानों पर रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ है।

ALSO READ: चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

 नेपाल में इस सप्ताह की शुरुआत में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। भोतेकोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदा में कम से कम 469 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 1,400 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।