LIVE: संसद मार्ग पुलिस थाने पर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग

LIVE: संसद मार्ग पुलिस थाने पर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग

rahul gandhi Latest News Today Live Updates in Hindi : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में शिकायत दर्ज कराने संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे। पल पल की जानकारी…

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा कि उस समय महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और पंडित नेहरू जैसे नेताओं ने कुछ निर्णय लिए थे। ये लोग आज उन्हें बदलना चाहते हैं। आज बहुत से मुद्दे हैं। आज नौजवान सड़कों पर हैं। ये ऐसे मुद्दे लेकर आते हैं जिनका कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी के इतिहास और बलिदान को कौन नकार सकता है। कांग्रेस पार्टी स्पष्ट है कि 1937 में हमारी पार्टी ने जिस बात को रखा था, उसी को हमारी पार्टी रख रही है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी के गवर्नर कोतारो नागासाकी से मुलाकात की।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शिकायत दर्ज कराने के लिए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित DCP कार्यालय पहुंचे। जंतर मंतर पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में FIR की मांग।

-पैलेट गन से घायल शख्स के साथ एफआईआर दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचे राहुल गांधी। 

-राहुल गांधी ने साहिल को मीडिया के सामने लाकर दावा किया था कि 20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सुरक्षा बलों ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया।

-घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर यह दावा किया था कि प्रदर्शनकारियों पर किसी भी तरह की पैलेट गन या छर्रों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

डीसीपी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी। पैलेट गन से घायल छात्र का परिवार भी साथ।